आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/20240212_2138172450829390407025084-1024x576.jpg)
सोनभद्र । आज उरमौरा स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के संबंध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। तैयारी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी राकेश मौर्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राकेश मौर्या ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है जो सोनभद्र के पड़ोसी जनपद चंदौली से होकर जा रही है। जनपद के कांग्रेसियों के लिए यह ऐतिहासिक पल है जिसमें सोनभद्र के जिला/शहर/फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन से लगभग पाँच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होने के लिए संकल्पित है, यह यात्रा भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में विकास खंड दुद्धी, म्योरपुर ,बभनी, चोपन कोन, नगवा, घोरावल, कर्मा, रॉबर्ट्सगंज, चतरा से पाँच हजार से अधिक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक यात्रा के पल का गवाह बनेंगे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17072887196581990281446773858985.jpg)
वहीं शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा बिहार के बॉर्डर से शुरू होकर चंदौली के सैयदराजा में सभा करके शुरू होगी जो मुगलसराय में पैदल मार्च करते हुए पहले दिन की यात्रा पड़ाव रामनगर में विश्राम करेगी। दूसरे दिन की यात्रा पीली कोठी वाराणसी से शुरू होकर मैदागिन तक जाएगी और राहुल गाँधी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे उसके पश्चात गोदौलिया और अन्य जगहों पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17072887194315889265841439151043.jpg)
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : हनुमान मंदिर परिसर में अवैध खनन का आरोप लगा ग्रामीण ने SDM को सौंपा ज्ञापन
बैठक में रमेश देव पांडेय, कमलेश ओझा, हाजी फरीद अहमद, जगदीश मिश्रा, शशांक मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, संगीता श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, विशिष्ट कुमार चौबे, अजीत वियार, आशुतोष दुबे, शंकर लाल भारती, जितेंद्र देव पांडेय, निगम मिश्रा, अमरेश देव पांडेय, बंशीधर देव पांडेय, प्रदीप कुमार चौबे, सूरज वर्मा, सनी शुक्ला, रोहिल मिश्रा, रामकेश पनिका, राजेंद्र भारती, रामविलास पनिका, अमरेश देव पांडेय, धीरज पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश धर दूबे, विनयकांत चतुर्वेदी, नूरुद्दीन खान, कन्हैया पांडेय, रामेश्वर यादव, इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, उषा सिंह, दयाशंकर देव पांडेय, अवनीश राजपूत, नामवर सिंह कुशवाहा, अशीस सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17072887197635323410778925374064.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17072887193462025369711383051248.jpg)