सोनभद्र

Sonbhadra News : 86वीं जयंती पर याद किए गए चौधरी अजीत सिंह

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

मो0नं0 – 7007444590

सोनभद्र । आज राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सिचाई डॉक बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की 86वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके कार्यों को याद किया।

इस मौके पर प्रयागराज क्षेत्र के संगठन महासचिव श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों के सच्चे हितैशी थे। उन्होंने केंद्र में मंत्री रहते हुए किसानों के हित में कई कार्य किए। वह हमेशा छोटे राज्यों के पक्षधर रहे और उन्होंने चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया।

वहीं जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल ने कार्यकर्ताओं से चौधरी अजीत सिंह के पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सोनभद्र से शामिल होंगे पाँच हजार कार्यकर्ता

इस मौके पर पवन शुक्ला, राजन पाठक, विकास पाण्डेय, मुन्ना मालिक, गंगेश्वर पटेल, चंद्रभान सिंह, नगीना सिंह, श्यामसुंदर सिंह, राजनारायण सिंह, मनोज शर्मा, रामलाल, नीरज चौहान, फेकई सिंह, अटल ओझा, श्याम बाबू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button