Wednesday, May 31, 2023

प्रयागराज में डिप्टी सीएमओ की होटल के कमरे में लाश मिली

Must Read

– फांसी के फंदे पर लटका था शव

– बनारस के रहने वाले डिप्टी सीएमओ के हत्या की आशंका

– मौके पर डीएम, सीपी रहे मौजूद

प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का सिविल लाइंस के होटल विट्ठल के कमरे में शव मिला है। सोमवार को सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा। सीएमओ को फोन किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

करीब 10.30 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची। होटल के कमरा नंबर 106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से ओपन किया गया। फोरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है। डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले हैं। वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया हत्या हो सकती है।

ताज़ा ख़बरें

नियुक्ति, स्थानांतरण, अवकाश सहित कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल- मुख्यमंत्री

0 मुख्यमंत्री ने की मानव संपदा पोर्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा, उपयोगिता बढ़ाने को दिए दिशा-निर्देश 0 मुख्यमंत्री का निर्देश,...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page