सोनभद्र

Sonbhadra News:दुद्धी बार चुनाव-जाँच में सभी पर्चे वैध, अध्यक्ष सहित 3 पदों पर होगा चुनाव

रमेश (संवाददाता )

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार संघ चुनाव के लिए रविवार को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिव पद पर आमने -सामने होना तय हो गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद यादव एडवोकेट ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जाँच की गई, जाँच में सभी पर्चे वैध पाए गए। कोई भी प्रत्याशियों नामांकन पत्र वापस नहीं लिया हैं।उन्होंने बताया कि सिर्फ 3 पदों के लिए चुनाव होना तय हो गया हैं, जिसमें
अध्यक्ष पद हेतु जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व रमेश चंद सिंह आमने सामने हैं।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु उमेश चंद व धुवेश प्रकाश में सीधा मुकाबला हैं वहीं सचिव पद हेतु अशोक कुमार गुप्ता तथा राजेश रंजन जौहरी के बीच मुकाबला होगा।इसके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा हैं, जिसमें उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर हेतु जीतेन्द्र कुमार तिवारी और संन्नो बानो तथा उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर महेंद्र कुमार कन्नौजिया व प्रदीप कुमार,सह सचिव पुस्तकालय अनिल कुमार कन्नौजिया,सह सचिव प्रशासन पद हेतु आशीष कुमार जायसवाल,ग्वार्निंग काउंसिल सदस्य हेतु अनिल कुमार का चुना जाना तय हैं।सहायक चुनाव अधिकारी विद्यापति एड०,रविन्द्र कुमार एड०, यमुना राम कनौजिय एड०,राकेश कुमार गुप्ता एड० ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 पदों के लिए मतदान 18 जनवरी दिन गुरूवार को सुबह 11 बजे से 3:30 बजे तक तथा उसी दिन 4 बजे से मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।इस बार लगभग 200 अधिवक्ता मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।
उधर 3 पदों पर आमने -सामने चुनाव तय होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष मतदान कराने को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं और साथी अधिवक्ताओं से सम्पर्क अभियान तेज कर दिया हैं।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page