Sonbhadra News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी देख डीएम नाराज, मैन पॉवर बढ़ाने का दिया निर्देश
आनन्द कुमार चौबे/मंटू शर्मा (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/img_20240106_1958426251178577722427390-1024x671.jpg)
सोनभद्र । आज जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने डाला ओबरा सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन रेवले रोड ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ओवरब्रिज में कार्य कर रहे मैन पावर की संख्या कम देख और ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति भी धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगे अभियन्ता व कान्ट्रैक्टर को निर्देशित करते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य मैन पावर की क्षमता वृद्धि करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वह एक सप्ताह के बाद पुनः ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। निर्माण कार्य हेतु जो भी निर्देश दिये गये है उसका अनुपालन एक सप्ताह के भीतर करें। ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में शिथिलता होने के कारण सड़क मार्ग से आवागमन में बड़े वाहनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में जिन भी एजेन्सियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह निर्धारित समय में उसे पूर्ण करेें।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17043446773043679553644127361940.jpg)
इस दौरान रेलवे रोड़ ओवर ब्रिज के प्रतिनिधि ने बताया कि 15 फरवरी तक में जन मानस के प्रयोग हेतु ओवर ब्रिज को प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ओवर ब्रिज पुल में क्रेक रिपेरिंग का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ कर पूर्ण किया जाये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्य, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी ओएसडी राम आधार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-1704344677422244307476907711846.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17043446774703497993297769961574.jpg)