Thursday, March 23, 2023

ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल,इलाज जारी

Must Read

धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)

विंढमगंज।थाना क्षेत्र के महुली गांव में ट्रक धकके से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार नंदू 50 पुत्र लालमणी व अरविंद 28 पुत्र भगवान दोनों निवासी सलैयाडीह, दोनों युवक महुली गांव में स्थित रिस्तेदारी से वापस अपने गांव सलैयाडीह जा रहे थे,ज्योही बाइक सवार महुअरिया रेलवे स्टेशन मार्ग छोड़कर विंढमगंज की मुड़े कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के टक्कर से ऊक्त दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए । वही डिलवरी केश को छोड़कर वापस सीएचसी के लिए लौट रहे एम्बुलेंस कर्मी एम टी अनिल कुमार यादव और पायलट हीरा लाल ने बिना किसी सूचना के अचेता अवस्था मे खून से लतपथ पड़े दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से दोनों एम्बुलेंस कर्मियों ने इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page