Thursday, March 23, 2023

अधेड़ ने फांसी लगाकर समाप्त की इहलीला,पुलिस मौके पर पहुंची

Must Read

धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के डुमरा ग्राम पंचायत के कोरगी टोला में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक कोरगी टोला निवासी रज्जू गोंड़ ( 55 वर्ष) पुत्र हीरामन शनिवार को रात में भोजन करने के बाद सोने चला गया था। सुबह उसका शव घर से लगभग चार सौ मीटर दूर मलिया नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। ग्राम प्रधान रामनाथ ने बताया कि मृतक के दो लड़के हैं जो अपनी अलग गृहस्थी चलाते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page