ब्रेकिंग न्यूज़

Sonbhadra News : 12 लाख लोगों का बना आभा कार्ड, मरीजों का रहेगा स्वास्थ्य रिकार्ड

आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के तहत अब हर व्यक्ति का हेल्थ अकाउंट बनाया जा रहा है, जिसमें डिजिटल रूप में व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। आभा आईडी चिकित्सा विभाग के अलग-अलग पोर्टल पर बनाई जा....

news-img

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमत

sonbhadra

8:02 AM, January 9, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के तहत अब हर व्यक्ति का हेल्थ अकाउंट बनाया जा रहा है, जिसमें डिजिटल रूप में व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। आभा आईडी चिकित्सा विभाग के अलग-अलग पोर्टल पर बनाई जा रही है। यह आईडी आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन के पोर्टल के अलावा चिकित्सा विभाग के एनसीडी, टीबी, वायरल हेपेटाइटिस व अन्य पोर्टल के माध्यम से भी बनाई जा रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन की शुरुआत की है। इसके लिए मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट रखने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाया जा रहा है, जिसमें 14 अंकों का एक आईडी नम्बर जनरेट होता है। इसमें संबंधित व्यक्ति आभा ऐप के माध्यम से अपने चिकित्सा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, डॉक्टर का लिखा दवा की पर्चा, डॉक्टर नोट्स, इमेज, वैक्सीन आदि डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अपने रिकॉर्ड को डॉक्टर से शेयर कर सकते हैं। शत-प्रतिशत लोगों का आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इनमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है।

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों की ओर से आभा आईडी बनाई जा रही है। जिले में अब तक लगभग 12 लाख व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है। लाभार्थी स्वयं भी अपनी आभा आईडी बना सकता है। उन्होंने बताया कि हेल्थ अकाउंट बनाने से उसमें रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। आभा ऐप में पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे डॉक्टर को बीमारी तलाशने में बड़ी मदद मिलेगी। जिले में लगभग 23 लाख व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई जाएगी, जिसके लिए विभाग के कार्मिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

डिजिटल प्लेटफार्म पर होगा काम -

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि इसमें एक डिजिटल प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानि आभा कार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें परिवार के हर सदस्य का अलग आभा कार्ड होगा।

आमजन को ये होंगे फायदे -

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से स्टोर किया जा सकता है ताकि आप उन्हें जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकें। पंजीकृत स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती है। अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड की लैब रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची आदि को डिजिटल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल से टेली परामर्श किया जा सकता है। इससे समय की बचत होगी। इसी प्रकार कतार में खड़े होने से आजादी मिलेगी। ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम और सीएचओ से संपर्क किया जा सकता है। आभा कार्ड में आमजन का हेल्थ अकाउंट है, जिसे 14 अंकों की आभा आईडी से पहचाना जाता है। इसी प्रकार पुरानी हिस्ट्री सामने होने से डॉक्टर को मरीज के सटीक विश्लेषण में मदद मिलेगी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.