Sonbhadra News : छप्पर के नीचे बैठे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के जुरा गांव में शुक्रवार को करीब तीन बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...

sonbhadra
8:27 AM, July 12, 2025
एस0 प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के जुरा गांव में शुक्रवार को करीब तीन बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के जुरा गांव में शुक्रवार को करीब तीन बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मुन्नीलाल (30 वर्ष) पुत्र सरजू की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की माने तो युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठा था।इस दौरान बारिश हो रही थी। तेज गरज चमक के साथ हो रही बारिश के बाद अचानक आकाशीय बिजली घर पर गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।




