Monday, May 29, 2023

जेल में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया लोहिड़ी का त्योहार

Must Read

राहुल शुक्ला (ब्यूरो)

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जेल में आज लोहिडी का त्योहार बंदियों के बीच बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई। अलाव के लिए उपले,लकड़ी तथा मूंगफली, रेबडी, गुड, काले व सफेद तिल आदि की भारी मात्रा में व्यवस्था की गई। त्योहार को पूर्ण परम्परागत ढंग से मनाने के लिए ढोल नगाड़ों की व्यवस्था की गई। प्रसिद्ध उद्योग व्यवसायी व अध्यक्ष, जिला महामन्त्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल वीपी सिंह गोल्डी व रंजीत सिंह व राजवीर सिंह का भी योगदान रहा।
लोहिडी का त्योहार वैसे तो उत्तर भारत में मुख्य रूप से सिक्ख समुदाय द्वारा मनाया जाता रहा है , पहले त्योहार सूर्य देव व अग्नि देव को प्रसन्न करने के लिए तथा आगामी फसल की पर्याप्त पैदावार व सुरक्षा के लिए मनाया जाता है।इसमें आग जलाकर व उसके चारों ओर गोला बनाकर लोग उसमें काले व सफेद तिल व गुड चढाते हैं। तथा ढोल के साथ भांगडा करते हैं।
धीरे धीरे यह त्योहार सिक्ख समुदाय के अतिरिक्त अन्य सभी लोगों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
कारागार में निरुद्ध सिक्ख समुदाय के महिला व पुरुष बंदियों के अतिरिक्त अन्य बंदियों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया। तथा सभी ने ढोल पर भांगडा किया। खुशहाली के गीत गाए।
अन्त में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल व अन्य अधिकारियों ने सभी बंदियों व स्टाफ को लोहिडी की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन में सभी को मूँगफली, रेबडी व गुड प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। बंदियों द्वारा लोहिडी का त्योहार कारागार में पहली बार मनाये जाने पर खुशी जाहिर की।

ताज़ा ख़बरें

निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराने को 30 मई से चलेगा दो माह का विशेष अभियान – डीएम

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता) सोनभद्र । राज्य सरकार निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए 30 मई...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page