विनोद धर (खेल संवाददाता)
सोनभद्र जिला हैमरबॉल संघ – सोनभद्र के द्वारा संत जोसेफ स्कूल – शक्तिनगर में प्रथम ओपन जिला स्तरीय बालक एवम बालिका की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में बालको एवम बालिकाओं की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर आरचीवाल्ड डिसिल्वा जिला हैमरबॉल संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष विनोद धर, सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं सह सचिव अशोक सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संत जोसेफ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डिसिल्वा ने इस खेल की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं संघ को इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने भारतीय खेल एवं इसके भविष्य के संदर्भ में खिलाड़ियों को अवगत कराया एवं भारतीय महासंघ की योजनाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष ने कहा कि हैमरबॉल की प्रतियोगिता जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित करने के संबंध में योजनाएं बनाई जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस खेल के प्रति जानकारी प्रदान की जा सके और खिलाड़ियों का रुझान इस खेल के प्रति बढ़ाया जा सके। बालिका वर्ग में फाइनल संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर व प्रकाश जीनियस स्कूल राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया जिसमें संत जोसेफ ने प्रकाश जीनियस स्कूल राबर्ट्सगंज को 40 रनों से पराजित किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य, सचिव, के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बेस्ट हिटर – अंजनीश सिंह (प्रकाश जीनियस) व बेस्ट थ्रोअर – विशाल(संत जोसेफ) को पुरुस्कृत किया गया। जिला हैमरबॉल संघ सोनभद्र के सचिव द्वारा आयोजन समिति के अशोक सिंह, संतोष यादव, जेम्स, प्रकाश से उत्कृष्ट आयोजन हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया संघ के सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता हेतु आभार प्रदर्शित करते हुए प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक अशोक सिंह के योगदान का आभार प्रदर्शित किया साथ ही उन्होंने यह कहा कि जनपद में हैमरबॉल के इतिहास में यह हमेशा याद रखा जाएगा कि आपके द्वारा प्रथम हैमरबैल जनपदीय प्रतियोगिता कराई गई।