सोनभद्रस्पोर्ट्स

मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, जिता लोगों का दिल

विनोद धर (संवाददाता)

सोनभद्र | दिनांक 26 11 2023 को प्रथम मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन का आगाज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी सोनभद्र डीपीसिंह ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष आयु से लेकर 85 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभा किया। पुरुषों की 800 मीटर की दौड़ में सत्येंद्र कुमार अनपरा प्रथम, अवशेष कुमार मारकुंडी द्वितीय, 5000 मीटर की दौड़ में 30 वर्ष की आयु में सत्येंद्र कुमार अनपरा प्रथम, 35 वर्ष में प्रशांत जैन प्रथम, 45 वर्ष की आयु में संजय सिंह बेसिक शिक्षा रावर्टसगंज से प्रथम रहे। वही 1500 मीटर की दौड़ वह 5000 मी0 पद चाल में भी संजय सिंह ने प्रथम स्थान करके अपने आई वर्ग में चैंपियन बने। 35 वर्ष की आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ने सुनील कुमार विरधी प्रथम व श्रीनाथ यादव द्वितीय रहे। 30 वर्ष की आयु वर्ग में अजय कुमार मारकुंडी प्रथम 45 वर्ष की आयु वर्ग में नंदकिशोर प्रथम स्थान। 40 वर्ष की आयु वर्ग में अजय कुमार द्वितीय रहे।पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 30 वर्ष में अशोक कुमार पांडे प्रथम, अजय कुमार द्वितीय 35 वर्ष आयु वर्ग में श्रीनाथ यादव प्रथम, आनंद द्वितीय व प्रशांत तृतीय रहे। 40 वर्ष आयु में अजय कुमार प्रथम, 45 वर्ष में नंदकिशोर प्रथम वह 50 वर्ष आय वर्ग में दिनेश सिंह प्रथम रहे। 35 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर के दौड़ में प्रशांत जैन प्रथम व सुनील कुमार द्वितीय रहे। पुरुषों की 30 वर्ष लंबी कूद में मनोज कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय एवं ऋषभ पांडे तृतीय रहे। वही 35 वर्ष आयु वर्ग में सुनील कुमार प्रथम व अनिल कुमार सिंह तृतीय, पुरुषों के 30 वर्ष आयु वर्ग में जैवलिन थ्रो में मनोज कुमार प्रथम, हरिशंकर तृतीय रहे। 35 वर्ष की आयु वर्ग में अनिल कुमार सिंह प्रथम, आनंद कुमार रावर्टसगंज द्वितीय एवं सुनील कुमार तृतीय रहे। 70 वर्ष की आयु वर्ग में लाल धारी यादव प्रथम, 60 वर्ष की आयु वर्ग में गुलाब सिंह प्रथम एवं 55 वर्ष की आय वर्ग में जितेंद्र कुमार सिंह प्रथम रहे। पुरुषों की ऊंची कूद में 35 वर्ष आयु वर्ग में अश्विनी कुमार दुबे प्रथम एवं 40 वर्ष आयु वर्ग में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त।किया पुरुषों की गोला फेक में 30 वर्ष आय वर्ग में राजकुमार प्रथम एवं ऋषभ पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 35 वर्ष आय वर्ग में पवन प्रथम आनंद ने द्वितीय स्थान श्रीनाथ यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 45 वर्ष आयु वर्ग में दीपक श्रीवास्तव प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल शारीरिक शिक्षक ने प्रथम स्थान विजय कुमार ओबरा ने द्वितीय स्थान 50 वर्ष आय वर्ग में त्रिवेणी प्रसाद यादव प्रथम व राजेंद्र प्रसाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 55 वर्ष आय वर्ग में जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रथम 60 वर्ष आई वर्ग में गुलाब सिंह बिना ने प्रथम 65 वर्ष आय वर्ग में हरफूल सिंह ने प्रथम स्थान 70 वर्ष आई वर्ग में लाल धारी यादव ने प्रथम स्थान वी लालमणि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं महिलाओं के 30 वर्ष आयु वर्ग हैमर थ्रो में हिंडालको प्राइमरी स्कूल की शारीरिक शिक्षिका भारती झा ने प्रथम स्थान 35 वर्ष आयु वर्ग में संगीता मसीहा ओबरा ने प्रथम स्थान व सरिता देवी उत्तर प्रदेश पुलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही लंबी कूद में रावर्टसगंज की शाहीन बानो ने 30 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान ,महिलाओं के गोला फेक में 30 वर्ष आयु वर्ग में भारती झा प्रथम स्थान नसरीन बानो द्वितीय, 35 वर्ष में सरिता देवी उत्तर प्रदेश पुलिस प्रथम, संगीता मसीह ओबरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेप में भारती झा प्रथम स्थान, नसरीन बानो द्वितीय सरिता देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया पुरुषों के हैमर थ्रो में इस वर्ष आयु वर्ग में राजकुमार प्रथम हरिशंकर द्वितीय 35 वर्ष आय वर्ग में पवन प्रथम 45 वर्ष आई वर्ग में विजय कुमार प्रजापति ओबरा प्रथम दीपक कुमार श्रीवास्तव प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल शारीरिक शिक्षक द्वितीय रहे। 50 वर्ष आयु वर्ग में राजेंद्र प्रसाद प्रथम 55 वर्ष आय वर्ग में जितेंद्र कुमार सिंह प्रथम 60 वर्ष आय वर्ग में गुलाब सिंह बिना प्रथम 65 वर्ष आयु वर्ग मे हर फूल सिंह बिना प्रथम एवं 70 वर्ष आयु वर्ग में लाल धारी प्रसाद प्रथम रहे इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि संघ के संरक्षक श्री राम मूर्ति यादव जी अध्यक्ष ऋषि राज यादव जी उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र प्रताप कोषाध्यक्ष दीपक यादव संयुक्त सचिव मनीष यादव अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एथलेटिक्स व अनुभव शर्मा संयुक्त सचिव, होटल वैभव इंटरनेशनल समाजसेवी राम सकल उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में अंजनी सिंह, इंदु प्रकाश सिंह सहायक अध्यापक घोरावल, नर्वदेश्वर पाठक सहायक अध्यापक घोरावल। इस आशय की जानकारी जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संगठन के सचिव संजय सिंह ने दिया।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button