Thursday, March 23, 2023

01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Must Read

संतोष जायसवाल/हनीफ़ खान (संवाददाता)

करमा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिहं के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर स्थानीय बाज़ार से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0 संख्या 17/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र राम श्रृंगार निवासी करमा थाना करमा सोनभद्र का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी व आरक्षी अर्जुन आदि शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष का दीप जलाकर किया स्वागत

बृजेश शर्मा मंटू (संवाददाता) डाला। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भारतीय नव वर्ष...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page