Monday, May 29, 2023

ग्रापं अधिकारी संघ चुनाव : मनोज कुमार दुबे अध्यक्ष और दीपक पांडेय महामंत्री निर्वाचित

Must Read

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज विकास खंड सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव चुनाव पर्वेक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष अक्षयबर नाथ यादव व संरक्षक सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

इस दौरान मनोज कुमार दुबे लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सुनील पाल उपाध्यक्ष, दीपक पांडेय महामंत्री, दिनेश गिरी कोषाध्यक्ष, प्रीति पाठक संगठन मंत्री, हेमंत शुक्ला, संगीता राय संयुक्त मंत्री और सुरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।

नई कार्यकारिणी के गठन होने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनके निराकरण कराने के लिए एकजुट होने का संकल्प भी लिया गया। नए पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें

नदी में उतराता मिला युवक का शव हत्या की आशंका, चार दिनों से लापता था युवक पुलिस जांच में जुटी

अजय कुमार (संवाददाता) खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गाँव महमदपुर सहजनिया में रिश्तेदारी में रह रहे एक युवक का शव नदी...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page