डाला-प्रयागराज में 12 वर्ष में जो कुंभ होता है और इस बार 144 साल में बड़ा स्वर्णिम सहयोग बना था इस वर्ष जो महाकुंभ का आयोजन हुआ है उसकी व्यवस्था काफी दिव्य था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अभूतपूर्व कार्य क्रिया है, 62/63 करोड लोगों का पवित्र संगम स्थल पर स्नान संयोजित ढंग से करना यह कोई सामान्य बात नहीं है, हां अल्प समय में कुछ समय के लिए कुछ आकृति कर परिस्थितियों घटनाएं भी हुई जो अपेक्षित नहीं थी, मगर हो जाती है, उसे पर तो कुछ किया नहीं जा सकता, परंतु जो भव्य आयोजन हुआ और करीब आधे भारत की जनता ने जिस प्रकार से आस्था की वहां डुबकी लगाई और साधु संतों से लेकर के भारतीय सनातन समाज के हर क्षेत्र के लोगों ने जिस उमंग के साथ उस आयोजन में भाग लिया यह अभूतपूर्व है और उसकी जितनी सराहना किया जाए उतना कम है। उत्तर प्रदेश योगी सरकार को बहुत-बहुत बधाइयां देता हूं विशेष करके हमारे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को, बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं साथ ही उसे आयोजन से संबंधित, सुरक्षा से संबंधित, व्यवस्था से संबंधित जो भी राजकीय तथा सामाजिक संस्थाएं थी उन सबको अंतर ह्रदय से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। उक्त अवसर पर डा ए के गुप्ता (रौनियार) सुनील बंसल, सुरेश शर्मा, सुदामा प्रसाद संत महात्मा आदि लोग उपस्थित रहे।