ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक ऐसे गिरोह को धरदबोचा जो फर्जी ढंग से जमीन की खतौनी व आधार कार्ड बनवाकर उस पर लाखों रुपये का बैंक से लोन लिया करता है । ओबरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 178/2024 धारा- 419, 420, 468, 471, 467 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण राम केवल गुज्जर पुत्र सुबेलाल निवासी नदहरी थाना ओबरा व सन्तोष कुमार पुत्र स्व0 दुनिया प्रसाद निवासी परसोई टोला खैरटिया थाना ओबरा परसोई तिराहा ओर देखे गए हैं । इसी सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परसोई तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।