Sonbhadra News : आकाशीय बिजली से 16 बकरियों की मौत, पांच बकरियां झुलसे

देवरीकाठ गांव मे शुक्रवार की देर शाम तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 16 बकरियों की मौत हो गई और पांच बकरियां झुलस गई।

news-img

sonbhadra

6:56 PM, July 5, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)

घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव मे शुक्रवार की देर शाम तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 16 बकरियों की मौत हो गई और पांच बकरियां झुलस गई। जानकारी के मुताबिक देवरीकाठ गांव के कमल नयन पाल व दो -तीन अन्य पशुपालक सिवान में बकरियां चरा रहे थे। उस दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। वे सभी पशुपालक बारिश से बचने के लिए एक स्थान पर शरण लिए। उसी दौरान पेड़ के नीचे बकरियों पर आकाशीय बिजली का कहर टूट पड़ा जिससे 16 बकरियां मर गई। पांच बकरियां झुलस गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रामकृपाल व ग्रामीणों ने दी है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को नुकसान पहुंचा है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.