Sonbhadra News : ईसीआरकेयू ने मजदूर दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन चोपन शाखा-1 द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शिकागो के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

sonbhadra
1:33 PM, May 2, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन चोपन शाखा-1 द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शिकागो के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस मौके पर भारतीय रेल में मजदूर हितों के लिए किए गए आंदोलन में तथा काम के दौरान दिवंगत शहीदों को भी उपस्थित रेलकर्मियों ने ईसीआरकेयू कार्यालय परिसर में कार्यकारणी अध्यक्ष एस के सिंह ने कार्यक्रम के अध्यक्षता करने के लिए पूर्व कॉमरेड साथी एम पी राय जी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने ताली बजा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाहिद वेदी पर माला पहनकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मौके पर वर्तमान रेलकर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भी अति उत्साह देखा गया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त वरीय अनुभाग अभियन्ता पी सी केशरी ने 'रंग दे बसंती चोला' गाना सुना कर सभी के अन्दर एक जोश भरते हुए एकजुट रहने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए ईसीआरकेयू के शाखा कार्यकारणी अध्यक्ष एस के सिंह ने कहा कि यूनियन की हार के वजह से लोगों में थोड़ी उदासीनता आई है। हमें इससे बाहर निकलना है और कर्मचारियों के बीच रहना है, उनकी समस्याओं को उचित पटल पर रखते रहना है और एकजुट होकर समस्याओं का सामना करना है।
राकेश कुमार चौरसिया, मनोज कुमार शर्मा एवं अन्य सभी ने एकजुटता के साथ रहते हुए अपनी शक्ति बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया।




