Sonbhadra News : एक अदालत ऐसी भी, जहां वर्षों से टूटे परिवार जुड़ते और एक होकर जाते हैं घर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसपी..

एक बार फिर साथ रहने क़ो राजी हुए दम्पति...
sonbhadra
10:38 PM, March 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• बेटी के लिए एक हुए बिछड़े दंपती, बोले-पौधे की तरह संवारेंगे बेटी का भविष्य
• राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ समझौता
सोनभद्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 10 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह ने कहा कि "लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण के पक्षकारों में आपसी कटुता और बुराई समाप्त हो जाती है साथ ही दोनों पक्षों की जीत होती है।"
वहीं परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र सिंह की सराहनीय पहल से एक दर्जन विवाहित जोड़ों के बीच समझौते कराकर घर भेजा गया। इसमें किसी ने बच्चों के भविष्य के लिए अपने गिले-शिकवे भुलाए तो किसी ने मनमुटाव दूर कर एक साथ रहने का संकल्प लिया। सुलह करने वाले दंपतियों को न्यायाधीश ने पौधे भेंट कर जीवन को पौधे की तरह सहेजने का संदेश दिया। जहां प्रधान न्यायाधीश ने दोनों को समझा कर भविष्य को संवारने की बात कही। इस पर दोनों साथ रहने के लिए सहमत हुए। सुलह होने पर न्यायालय में ही दंपतियों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाई। वहीं न्यायाधीश ने पौधा भेंट किया। पति-पत्नी बेटी के साथ खुशी-खुशी घर रवाना हुए। वर्षों से एक दूजे से मिलकर खुशी से आंख में आंसू भर गई और परिवार न्यायालय का का आभार व्यक्त किए।