Sonbhadra News : अब अंधेरे के कारण नहीं होगी दुर्घटना, मारकुण्डी घाटी के नीचे सड़कों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट – डीएम
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/20240315_2241575950175125691004098-1024x576.jpg)
• जिलाधिकारी ने की अनूठी पहल, सड़क दुर्घटना में घायलों का नजदीकी निजी अस्पताल में भी होगा इलाज
• डीएम ने सीएमओ को किया निर्देशित, नजदीकी थाने में दें सड़क किनारे अस्पतालों की सूची
• सड़क किनारे पंजीकृत अस्पतालों का निर्धारित दुरी पर लगेगा साइन बोर्ड
सोनभद्र । जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नारायनपुर, हाथीनाला एस0एच0 की सड़कों की मरम्मत व गुणवत्ता बेहतर करने हेतु शासन को पत्राचार किया जाये। वहीं उन्होंने ए0सी0पी0 टोल प्लाजा व पी0डब्ल्यू0डी0 को 15 दिनों में ब्लैक स्पाॅट वाले स्थलों पर साईनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मारकुण्डी घाटी के नीचे सड़कों पर हाईमास्ट लाईट लगाने के लिए एसीपी टोल प्लाजा को निर्देशित किया, जिससे अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आये।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645283949126794272947784580.jpg)
वहीं जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे स्थापित पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची बनाएं और उन अस्पतालों के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाने में जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना होने पर समुचित इलाज नजदीकी अस्पताल में प्राप्त होगा, जिससे दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से इलाज उपलब्ध हो सके तथा इस जानकारी के सम्बन्ध में एक निर्धारित दूरी पर साईनेज बोर्ड भी लगाये जाये।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-1709964528151243202915212503685.jpg)
जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुरूप सड़क सुरक्षा का कार्य किया जाये और इसकी निरन्तर जाॅच भी करायी जाये, कार्य अमल में लाया जा रहा है या नहीं इसकी पुष्टि भी समय-समय पर की जाये, उन्होंने कहा कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम करने के साथ ही स्कूलों से सम्बद्ध वाहनों का फिटनेस और वाहन चालकों का परीक्षण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य रोड के किनारे सोलर आई कैट, सोलर डोलोनेटर लगाने के साथ आबादी वाले इलाकों के राज्य मार्ग के किनारे रोड लाईट भी लगायें. उन्होंने रोड संकेतक जगह-जगह पर प्रदर्शित करने के साथ ही ब्लैक स्पाॅट की जगहों की विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645283492785854829687032378.jpg)
बैठक में अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय लोक निर्माण विभाग शैलेन्द्र सिंह, एआरटीओ धनवीर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645282467696963131319366686.jpg)