Sonbhadra Mock Drill News : डरना मत! कल बजेगा युद्ध का सायरन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभर रहे ‘नये और जटिल खतरों' के मद्देनजर सभी राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल' आयोजित करने को कहा है। सभी राज्यों एवं....

मॉक ड्रिल के संबंध में समीक्षा बैठक करते डीएम व एसपी....
sonbhadra
9:17 PM, May 6, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• डीएम व एसपी ने मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक
• नागरिक जागरूकता और आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना मॉक ड्रिल का उद्देश्य - डीएम
सोनभद्र । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभर रहे ‘नये और जटिल खतरों' के मद्देनजर सभी राज्यों से सात मई को ‘मॉक ड्रिल' आयोजित करने को कहा है। सभी राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि ‘मॉक ड्रिल' के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, नागरिकों को ‘किसी भी हमले' की सूरत में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना शामिल है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी कल मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में आज पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
बुधवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा मॉक ड्रिल का आयोजन - डीएम
बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि "मॉक ड्रिल की तैयारियां सभी सम्बन्धित विभाग समय से कर लें। मॉक ड्रिल का आयोजन जनपद के प्रमुख स्थानों, विद्यालयों में अधिक से अधिक संख्या में किया जाये। इस दौरान लोगों को इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाये कि देश में युद्ध जैसे हालात उत्पन्न होने पर परिस्थितियों का सामना करने हेतु क्या-क्या तैयारियां होना आवश्यक है। मॉक ड्रिल का आयोजन कल सुबह 9 बजे बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का आयोजन सजगता के लिए किया जा रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आतंक नहीं बल्कि नागरिक जागरूकता और आपदा में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जो आपदा से सम्बन्धित समिति बनायी गयी है, उन समितियों की बैठक ग्राम पंचायत स्तर पर कर ली जाये।
निर्धारित समय पर पुरे जिले में होगा ब्लैक आउट -




