आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/05/20240529_2119023177704368017212311-1024x576.jpg)
सोनभद्र । आज 37वीं पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को याद कर रालोद के कार्यकर्ताओं ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि “भारत रत्न मिलना ही किसानों के मसीहा को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसे देकर भारत सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। किसानों के विकास में चौधरी चरण सिंह का योगदान ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान में चौधरी साहब ही एक मात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने किसानों की मदद किया और कानून बना कर गांव गरीब किसान की मजबूती के लिए लड़ाई लड़ी।”
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे दुद्धी, विजय सिंह गोंड़ व छोटेलाल खरवार के पक्ष में मांगेंगे वोट
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, जित्तू, शाहिल, मनोज, रोहित, विजय, दीपक गुप्ता, नितेश केशरी, बावा अग्रहरी, दुलारे, सिद्धनाथ, कल्लू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/05/wp-17156609612831795725622688153909.jpg)