Sonbhadra News : विद्युत उपकेंद्र हाईडिल में मरम्मत कार्य को लेकर कल 8 घंटे की आपूर्ति रहेगी बाधित
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/20240309_152431580354242161492074-1024x1024.jpg)
सोनभद्र । 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल में पुराने ब्रेकर के बदले जाने और मरम्मत कार्य को लेकर इससे जुड़े क्षेत्रों में रविवार को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645283949126794272947784580.jpg)
एक्सईएन ए0के0चौधरी ने बताया कि “गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत रविवार को 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल पर 11 के0वी0 ब्रेकर बदलने/मरम्मत का कार्य कराया जाने के कारण विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल से निर्गत न्यूकालोनी, हाइडिल कालोनी, ब्रम्हनगर, अम्बेडकर नगर, हर्ष नगर, विकास नगर, मेन मार्केट, बढ़ौली चौराहा, चण्डी होटल, रेलवे फाटक, घुवास मोहाल एवं अन्य मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने स्तर से जलापूर्ति एवं अन्य की व्यवस्था पूर्व में कर लें, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित के समय कोई असुविधा न हो।”
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645283492785854829687032378.jpg)
ये भी पढ़ें – Sonbhadra News : बाइक सवार अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिरा, घायल
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645282988378431325849392149.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-17099645282467696963131319366686.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/03/wp-1709964528151243202915212503685.jpg)