सोनभद्र

Sonbhadra News : महिलाओं के समृद्धि व सशक्त होने पर होता है देश व प्रदेश का विकास – डीएम

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

मो0नं0 – 7007444590

बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य – एसपी

सोनभद्र । शक्ति पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर सबल नारी-प्रगति हमारी, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन अभियान के चतुर्थ चरण के अंतर्गत आज जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में महिला सशक्तिकरण के तहत स्कूल के विद्यार्थीयों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपनी मां या पिता को खो चुके बच्चों के साथ सीधा संवाद कर स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता से रूबरू हुए।

वहीं जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना है तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करने हेतु यह मिशन शक्ति अभियान प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है। हमारे समाज में जब तक बेटा-बेटी में भेदभाव होता रहेगा तब तक समाज और देश आगे नहीं बढ़ेगा। जिससे बेटियां, महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त और शक्तिशाली बने। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं एवं समाज को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जा रहा है, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा, नारी स्वालम्बन को बढ़ावा देना इस अभियान की प्राथमिकता है, समाज में विभिन्न प्रकार की नकारात्मक परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करना होगा, जिस महिला/बालिका को जो भी समस्या हो, उसके निकराकरण हेतु अपनी आवाज को बुलन्द करें और आगे बढ़ें।”

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने बताया कि “बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत वाद-संवाद के माध्यम से बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन व उनके हक एवं अधिकार के विषय में बताया जा रहा है।”

वहीं जिला प्रोबेशन आधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओ एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि जरूरी नंबरों को जन सामान्य में होर्डिंग, स्टैंडिंग बैनर के माध्यम से भी प्रचारित किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय, महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह, सीमा द्विवेदी, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, लेखपाल उमा सहित बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button