Thursday, March 23, 2023

जिलेे मे पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, कहा- क्या राहुल गांधी ज्ञानी लगते हैं

Must Read

संजीव कुमार पांडेय(संवाददाता)

मिर्जापुर।जिलेे में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब तक करोड़ों जनता को पानी, आवास, गैस कनेक्शन, शौचालय एवं बैंक खाता से वंचित रखने का काम कांग्रेस और सपा बसपा ने किया। जो पानी तक दे न सके वह विकास को हजम नहीं कर पा रहे हैं। जो वह नहीं कर सके तभी तो भाजपा सरकार में मोदी को करना पड़ रहा है।
भाजपा ने 9 करोड़ 60 लाख एलपीजी कनेक्शन, 11 करोड़ 70 लाख शौचालय 6 करोड़ 29 लाख लोगों को आवास तथा 45 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुलवाया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि क्या आपको लगता हैं वह कभी पढ़कर बोलते हैं। वह रिकॉर्ड के अनुसार बात नहीं करते। क्या आपको लगता है कि वह इतने ज्ञानी हैं। जब वह अपनी बात रखते हैं तो कभी सेना के जवानों का मनोबल नीचे करना, देश के सम्मान को नीचे करना, अपनी संस्कृति को नीचे रखना उनकी आदत है। उनसे किसी भी विषय पर 10 प्रश्न पूछिए पांच के जवाब दे दे तो मैं कहूंगा।
भाजपा कार्यालय पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा कर किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव काल चल रहा है। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार जन जन के हित के कार्य हेतु तत्पर है। उन्होंने कांग्रेस के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि छह दशकों तक शासन करने के बावजूद भी लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा। आज हर घर नल, हर घर जल योजना के साथ साथ ही कृषि क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी के ऊपर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी पढ़कर नहीं बोलते, आपको लगता है कि वह इतने ज्ञानी हैं। भारत जोड़ों यात्रा जो कांग्रेस ने शुरू की थी। उसका असर यह हुआ कि पार्टी में कांग्रेस छोड़ो शुरू हो गया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक था और एक हैं।

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष का दीप जलाकर किया स्वागत

बृजेश शर्मा मंटू (संवाददाता) डाला। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भारतीय नव वर्ष...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page