Monday, March 20, 2023

नगर निगम प्रयागराज की बड़ी कार्यवाही, सिविल लाइन में स्थित तुलसियानी प्लाजा के भीतर पीएसीएल हुआ सील

Must Read

Prime Time News

प्रयागराज । नगर निगम प्रयागराज द्वारा गृह कर बकायेदारी के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। आज से गृह कर बकाएदारों के चल अचल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई है। जिसके मद्देनजर आज सिविल लाइंस मोहल्ले में स्थित तुलसियानी प्लाजा जिसमे दूल्हा घर जैसे शो रूम स्थित है, इसी प्लाजा में पीएसीएल कंपनी के पूरे भाग को नगर निगम द्वारा सील कर दिया गया है। नगर निगम का लगभग 40 लाख रुपए बकाया चल रहा था। इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही नगर निगम की तरफ से मानी जा रही है। अब इस संपत्ति की नीलामी से गृह कर की भरपाई की जाएगी। लम्बे अर्से से अचल संपत्ति को कुर्क नही किया जा रहा था। लेकिन इस बार नगर निगम एक्शन के मूड में है। कुर्की करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि इसी तरह की कार्यवाही अन्य बकायेदारों पर भी की जाएगी, जिन्होंने अपना टैक्स कई सालो से जमा नही किया है। ऐसे व्यक्ति जो लगातार नगर निगम की सुविधा ले रहे है और टैक्स जमा करने में टाल मटोल कर रहे हैं, ऐसे बकायेदारों से विभाग सख्ती से निपटेगा। अब यह कार्यवाही पूरे मार्च महीने तक चलने वाली है। इस कार्यवाही में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के अलावा, जोन 03 की कर अधीक्षक जया सिंह, जोन 03 के राजस्व निरीक्षक कमलेश पांडे, राजस्व निरीक्षक हर्षवर्धन कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक आदिशक्ति मिश्रा, कर समाहर्ता अमिताभ बनर्जी, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम मौजूद रही।

ताज़ा ख़बरें

रोड़ पर खड़ी टाटा मैजिक की बैटरी चोरी

अजय कुमार संवाददाता तहसील पुवायां शाहजहांपुर खुटार। रविवार रात खुटार पटवा वार्ड के रहने वाले शालू ने थाने में तहरीर...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page