Monday, May 29, 2023

मानव श्रृंखला,बनाए गए 2 जोन, 7 सेक्टर,शपथ के लिये जोनल व सेक्टर अधिकारियों की हुई तैनाती

Must Read

संजीव कुमार पांडेय (संवाददाता)

मिर्जापुर। जिलेे में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जनपद स्तर पर 23 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला निर्माण प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इसके लिए समुचित व्यवस्था के लिए नगर को 2 जोन 7 सेक्टर में विभक्त किया गया है।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मानव श्रृंखला, कतारबद्ध तरीके से आदर्श इण्टर कालेज विसुन्दरपुर से सिविल लाइन, पेट्रेाल पम्प तिराहा, कचहरी, तहसील चौराहा, भरूहना पुलिस चौकी तक मानव श्रृंखला बनाया जायेगा।
इसके अलावा भरूहना पुलिस चौकी से बरौधा पुलिस चौकी सोनभद्र तिराहा, आयुक्त कार्यालय, शीतला मन्दिर, नवीन मण्डी समिति, नटवा तिराहा तक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला में कक्षा आठ से बारह तक छात्र-छात्राओं, उच्च शिक्षा के छात्रों, समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी, एनजीओ, स्वंयसेवी संस्थाओं, सामाजिक तथा आम जनमानस की भागीदारी होगी।

ताज़ा ख़बरें

निर्विवाद उत्तराधिकार दर्ज कराने को 30 मई से चलेगा दो माह का विशेष अभियान – डीएम

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता) सोनभद्र । राज्य सरकार निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए 30 मई...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page