Thursday, November 30, 2023

कागजों पर चल रहे विकास कार्य, ग्रामीण कीचड़ युक्त गलियों से निकलने को आज भी मजबूर

Must Read

अजय कुमार (संवाददाता)

खुटार शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड खुटार की अधिकतम ग्राम पंचायतों के ग्रामीण आज भी गंदगी के ढेर और कीचड़ युक्त गलियों से निकलने को मजबूर हैं। एक तरफ योगी सरकार तरह तरह के वादे करते हुए नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ विकास खंड के अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत के चलते विकास कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खुटार विकास खंड के गांव कोल्हूगाड़ा से आया है जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व विकास खंड के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह कई महीनों से गांव में कीचड़ युक्त गलियों व गंदगी के लगें अंबार को लेकर शिकायत कर रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा तथा विकास खंड के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नही हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के सामने ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गलियों में कीचड़ भरी हुई है। जिससे ग्रामीण आज भी कीचड़ युक्त गलियों से निकलने को मजबूर है‌। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित है धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page