Monday, May 29, 2023

मडिहान में क्रेशर प्लांट कुर्क करने का आदेश

Must Read

संजीव कुमार पांडेय (संवाददाता)

राजगढ़। मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित पहाड़ पर क्रेशर प्लांट पर गिट्टी बोल्डर भंडारण के लिए हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़-पवारी कला गांव निवासी अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र राजेश कुमार पाण्डेय के नाम से परमिशन दिया गया था। पहाड़ तोड़कर पाताल तोड़ कुंआ बना दिया, लेकिन एक अधेला रायल्टी सरकार के कोष में जमा नही हुआ। पत्थर की रायल्टी,खनिज कर व भंडारण का सत्रह करोड़ सात लाख अठहत्तर हजार 99रुपये अरविन्द पर बकाया हो गया। शायद विभाग सत्रह करोड़ इकठ्ठा होने का इंतजार करता रहा। सवाल यह भी उठ रहा है कि रायल्टी जमा नही किया तो प्रपत्र (रावण) कैसे मिलता रहा। वसूली के लिए पहली चिठ्ठी तीस सितम्बर 2021को जारी की गयी थी।मड़िहान तहसील के हल्का अमीन शिवनरेश दूबे ने बताया कि मौके पर न कोई क्रेशर प्लांट मिला न बाक़ीदार। इस परिस्थिति में तहसील प्रशासन द्वारा चिट्ठी वापस कर दी गयी थी। तीस दिसम्बर को पुनः जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार को संबोधित चिठ्ठी जारी की गयी कि क्रेशर प्लांट कुर्क कर वसूली की जाय।
इस सम्बन्ध में तहसीलदार फूलचन्द्र यादव ने बताया कि मौके पर क्रेशर प्लांट व बाक़ीदार कोई नही मिला।विवरण व विस्तृत जानकारी के लिए विभाग से पत्रावली की मांग की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page