इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हमला बोला है। सपा नेता पूजा यादव, वाराणसी कैंट विधानसभा प्रत्याशी ने कहा कि सब जानते हैं कि गैंगरेप करने वाले बीजेपी आईटी सेल के ये पदाधिकारी अपनी पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। इनकी तस्वीरें मोदी-योगी, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी और बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है। ये पूरी घटना नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कथित 'महिला सुरक्षा' के ढोंग का पर्दाफाश करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल गुप्ता, शिवाला पार्षद प्रत्याशी,आशीष यादव,मोनीष खान, संदीप यादव,लालू बिना सिंह,आशीष यादव बाबा, रिजवान खान अमन यादव,कृष यादव,आशु गुप्ता, आयुष्मान यादव, अरमान खान, देव तिवारी, अमन यादव आदि लोग उपस्थित थे ।