Sonbhadra News : दीपावली पर हर्ष फायरिंग करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा एवं 5 जिन्दा कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 12 बोर की एक दोनाली बंदूक एवं 12 बोर के 05 जिन्दा कारतूस बरामद कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

sonbhadra
6:41 PM, November 10, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । रविवार को दीपावली पर्व के अवसर पर अरविन्द पटेल निवासी ग्राम पिपरा द्वारा अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त वीडियो एवं सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 900/2026 धारा 25(9), 29/30 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 12 बोर की एक दोनाली बंदूक एवं 12 बोर के 05 जिन्दा कारतूस बरामद कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




