Varanasi News : IIT बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों को किया उपाधि देकर सम्मानित
IIT BHU के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हो कि आपको काशी कैसे प्राचीन और शिक्षा के शहर में रहने का मौका मिला।

varanasi
5:07 PM, October 28, 2024
वाराणसी । IIT बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान वाराणसी पहुंच। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह का केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। IIT BHU के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हो कि आपको काशी कैसे प्राचीन और शिक्षा के शहर में रहने का मौका मिला। नई शिक्षा नीति 2020 में अपनाई गई जिसका परिणाम यह है कि अपनी शिक्षा नीति के नवाचारों के साथ आगे बढ़ रही है। देश के युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरिंग के छात्रों के सामने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में अपना योगदान देने की बात भी कही। आने वाले 25 सालों में भारत अमृत काल में रहेगा उस समय में भारत की अर्थव्यवस्था नंबर एक पर रहेगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने दीक्षान्त समारोह में छात्रों को उपाधियों के साथ मेडल भी प्रदान किया । IIT BHU के 13वें दीक्षान्त समारोह में बीटेक की छात्रा भाव्या मल्होत्रा को सर्वाधिक 12 स्वर्ण पदक मिला, तो वही केमिकल इंजीनियरिंग में छात्र आदित्य को 2 स्वर्ण पदक समेत कुल 9 प्राइज मिले। देश के आधुनिक शिक्षा के दीक्षांत समारोह में IIT BHU के छात्र भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।




