काशी में विकास का जो काम आठ दशकों में देखने को नहीं मिला व योगी सरकार के आठ सालों में दिखने लगा है। काशी की कानून व्यवस्था ,कनेक्टिविटी (सड़क ,रेल ,हवाई मार्ग ),बुनियादी सुविधाओं में जबरदस्त सुधार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से मंदिर परिसर में सुविधाओं के साथ विस्तारित होना। घाटों का नवीनीकरण, साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाओं ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। जिससे काशी में पर्यटकों की संख्या में निरंतर रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 2023 में वाराणसी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 89473626 थी , वही 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़कर 110097743 के पार पहुंच गई। उन्होंने बताया कि 2023 के मुकाबले 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या में लगभग 18.73 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। जबकि भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 20516082 की वृद्धि हुई है। जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में 108035 की बढ़ोत्तरी हुई है।