Sonbhadra News : सोनभद्र में जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल 13 नवंबर को
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गोंडा में होगी। इसी प्रतियोगिता के लिए जनपद सोनभद्र के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

sonbhadra
6:33 PM, November 10, 2026
शान्तनु विश्वास
० विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा रॉबर्ट्सगंज में सुबह 8 बजे होगा चयन
० मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे चयनित खिलाड़ी
सोनभद्र। जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 13 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा रॉबर्ट्सगंज में सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय मिर्जापुर एवं मंडल विंध्याचल के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गोंडा में होगी। इसी प्रतियोगिता के लिए जनपद सोनभद्र के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल में अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी 13 नवंबर को ही दोपहर 1 बजे विंध्याचल मंडल की टीम के चयन ट्रायल में भिसुरी पहाड़ी मिर्जापुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगे।
जिला खेल कार्यालय ने चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए सीआरएस होने के साथ पूरी तैयारी के साथ सुबह 8 बजे विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा रॉबर्ट्सगंज में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।




