रोशनी के पर्व दीपावली में सरकार रसोई का भी ख्याल रख रही है, जिससे दीपावली में व्यंजनों का जायका बना रहे। इसके लिए मोदी-योगी सरकार ने निःशुल्क गैस सिलेंडर का इंतज़ाम पुनः इस दीपावली में कर दिया है। सरकार इसके लिए दीपावली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के घर का एक- एक सिलेंडर रिफिल कराएगी। जिला पूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होगे, उनको निशुल्क उज्ज्वला रिफिल का लाभ मिलेगा। शासन के निर्देशानुसार उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसम्बर, 2024 तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च, 2025 तक कुल 02 निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल प्रदान किया जाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वाराणसी में कुल 249263 उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थी है। नियमानुसार सभी लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल कराने मे सरकार द्वारा ₹ 215986389.5 रुपये खर्च किया जाएगा।