Varanasi News : स्ट्रीट वेंडर के समर्थन में रेमन मैग्ससे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय बैठे धरने पर
अतिक्रमण का हवाला देकर आये दिन दुकानों को हटवाना का काम किया जाता है। इसको लेकर रेमन मैग्ससे पुस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय ने अपनी आजीविका चलाने की मांग कर रहे दुकानदारों के साथ धरने पर बैठे ।

varanasi
4:36 PM, October 14, 2024
वाराणसी । लंका थाना के तानाशाही रवैये के विरोध में रेमन मैग्ससे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय धरने पर बैठे। सरसुंदर अस्पताल के दीवाल से सटे सर्वेकृत सैकड़ो स्ट्रीट वेंडर दुकान लगाते है। लंका पुलिस की ओर से अतिक्रमण का हवाला देकर आये दिन दुकानों को हटवाना का काम किया जाता है। इसको लेकर रेमन मैग्ससे पुस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय ने अपनी आजीविका चलाने की मांग कर रहे दुकानदारों के साथ शांति से धरने पर बैठे। सरसुंदर लाल अस्पताल के दीवाल के किनारे प्रदर्शन कर रहे स्ट्रीट वेंडरों ने हाथों में तख्तियां और नारेबाजी भी की। अपनी आजीविका और व्यवसाय के लिए शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे स्ट्रीट वेंडरों की माने तो अस्पताल के किनारे लगाने वाले सभी दुकानदारों को नगर निगम की ओर से लाइसेंस दिया गया है।




