Varanasi News : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा । चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
varanasi
8:10 AM, November 14, 2024
वाराणसी । चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा । चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक द्वारा गाजीपुर से बनारस की ओर आ रहा है । बदमाश की सूचना मिलते ही पुलिस चौबेपुर थाना क्षेत्र के हवाई पट्टे के पास घेराबंदी शुरू कर दी । पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायर किया जिसमें बदमाश को एक गोली पैर में लगा । गोली लगते ही बदमाश बाइक से गिर गया। घायल बदमाश को बेहतर ईलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है । मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर मुठभेड़ की जानकारी ली। घायल बदमाश की पहचान बहादुर पाल के रूप में हुई है । मुठभेड़ स्थल से बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और मोबाईल बरामद हुआ। आपको बताते चले कि सारनाथ सर्किल में चेन स्नेचिंग की घटनाओं में लगातार इजाफा होता देख पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।




