Chandauli news : सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे, दो घायल
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।

AI जेनरेटेड फोटो
chandauli
9:28 PM, November 10, 2026
सत्येंद्र यादव (संवाददाता)
◆ दोनों के सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
चंदौली। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना बरहनी चौराहे के समीप हुई। घोसवां गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा (45) संतोष के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाबूलाल बाइक से गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी विजय राय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहीं, दूसरी घटना सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर जेवरियाबाद के पास हुई। यहां साइकिल से जा रहे जेवरियाबाद निवासी गिरिजा यादव (55) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के चिकित्सक आशाराम ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।




