Varanasi News : "मैं काशी का हूं और काशी मेरी है"- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। काशीवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण किया ।

varanasi
2:53 PM, April 11, 2025
◆ वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3900 करोड़ की 44 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
◆ मेहंदीगंज में आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित
◆ बोले- यूपी केवल संभावना की धरती नहीं, अब सामर्थ्य और सिद्धियों की संकल्प भूमि बन चुकी है
◆ भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर- मोदी
◆ भारत आज विकास और विरासत दोनों एक साथ लेकर चल रहा है- प्रधानमंत्री
◆ वाराणसी में विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर का कोई भी काम होता है तो इसका लाभ पूरे पूर्वांचल के नौजवानों को होता है- मोदी
◆ जौने काशी के स्वयं महादेव चलावेलन, आज उहे काशी पूर्वांचल के विकास के रथ के खींचत हौ- पीएम मोदी
◆ अब इलाज के लिए न जमीन बेचनी पड़ेगी, न कर्ज लेना पड़ेगा- प्रधानमंत्री
◆ जीआई टैग से मिलेगी काशी की कला को वैश्विक पहचान- नरेन्द्र मोदी
◆ भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश : मोदी
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। काशीवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मेहंदीगंज में आयोजित विशाल जनसभा में पीएम ने भोजपुरी में भी काशीवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार काशी के प्रति अपने गहरे लगाव को दोहराया। उन्होंने कहा कि ''काशी मेरी है और मैं काशी का हूं''।




