भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब क्रिकेट के मैदान मे बारिश को देर तक बाधक नहीं बनने देगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि स्टेडियम की सबसे खास विशेषताओं में से एक है, इसकी अत्याधुनिक हेरिंगबोन ड्रेनेज सिस्टम। यह अभिनव प्रणाली बारिश के बाद सिर्फ़ 25-30 मिनट के भीतर खेल की सतह से पानी को तेज़ी से निकाल देगी है। इसके अलावा, मिट्टी की जगह,मैदान में रेत का उपयोग करके बनाया गया है, जो बेहतर स्थिरता और खेलने की स्थिति प्रदान करता है। हेरिंगबोन प्रणाली में आम तौर पर एक प्रमुख पाइप होता है जो ढलान के साथ कई छोटे पाइपों से जुड़ा होता है, जिससे मैदान का पानी तेजी से घटता है।