Varanasi News : गंगा का जलस्तर खतरे के करीब पहुंचा
लगातार कई राज्यों व इलाकों में हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चली गयी है । अभी भी 3 सेंटीमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है ।

sonbhadra
11:16 PM, September 15, 2024
वाराणसी । लगातार कई राज्यों व इलाकों में हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चली गयी है । अभी भी 3 सेंटीमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है । मौजूदा जलस्तर 70.31 मीटर है । तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है । आपको बतादें कि वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है जबकि खतरे का निशान 71.26 मीटर है। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण गंगा आरती छत पर की जा रही है,काशी के सभी घाटो का आपसी संपर्क टूटा,कई घाट गंगाजल में डूबे,बढ़ते जलस्तर के कारण शवदाह स्थल भी बदले गए है। पलट प्रवाह के चलते वरुणा नदी के जलस्तर में भी हो रही है तेजी से बढ़ोत्तरी,गंगा में नौका संचालन पर लगी रोक।




