Varanasi News : शिव की काशी में धरती पर उतरेंगे देवता, असंख्य दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई जाएगी देव दीपावली
देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान होगा। काशी की धरती पर शुक्रवार को देवता उतरेंगे।

फाइल फोटो
varanasi
10:37 PM, November 14, 2024
◆ देव दीपावली पर माँ गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व होगा दीप्तिमान
◆ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे नमो घाट का उद्घाटन, राज्यपाल-सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे
◆ उपराष्ट्रपति-मुख्यमंत्री समेत कई अतिथि नमो घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली का करेंगे शुभारंभ
◆ जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, सरोवरों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप
◆ सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी को नो फ्लाई जोन में रखा गया, जल पुलिस ने भी सुरक्षा का किया पुख्ता इंतज़ाम
◆ चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो का आयोजन करा रही योगी सरकार
◆ गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेज़र शो का भी आनंद लें सकेंगे पर्यटक
वाराणसी । देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान होगा। काशी की धरती पर शुक्रवार को देवता उतरेंगे। असंख्य दीप प्रज्ज्वलित कर देवताओं के देव दीपावली मनाएंगे। योगी सरकार ने देव दीपावली की पूरी तैयारी कर ली है। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नमो घाट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही देव दीपावली की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे। इनके लिए ख़ास फायर क्राकर शो नमो घाट पर होगा। जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप दीप्तिमान होंगे। पुलिस और जल पुलिस ने भी सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी को नो फ्लाई जोन में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन भी करेंगे।
जनसहभागिता से प्रज्ज्वलित होंगे 17 लाख दीप




