Varanasi News : देव दीपावली पर अमेरिकन ग्रुप प्रस्तुत करेगा 'कॉस्मिक शिवा' थीम पर नृत्य
कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्व देव दीपावली पर अमेरिकन "सप्त तांडव ग्रुप" के कलाकार शिव महिमा पर आधारित "कॉस्मिक शिवा" थीम पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

फ़ाइल फोटो
varanasi
6:39 PM, November 12, 2024
◆ महादेव की महिमा अमेरिका से शिव भक्तों को देव दीपावली पर काशी खींच लाई
◆ देव दीपावली में पहली बार कोई अमेरिकन ग्रुप देगा नृत्य की प्रस्तुति
◆ अमेरिकन "सप्त तांडव ग्रुप" के 8 कलाकार शिव महिमा पर आधारित "कॉस्मिक शिवा" थीम पर प्रस्तुत करेंगे नृत्य
◆ सुजाता विन्जामुरि नटराज की नगरी काशी में मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के सामने कार्यकर्म प्रस्तुत करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानती है
◆ भारतवंशी अमेरिकन सुजाता विन्जामुरि अपने 4 अमेरिकन शिष्यों और 3 भारतीयों के साथ देंगी प्रस्तुति*
वाराणसी । महादेव की महिमा शिव भक्तों को देव दीपावली पर अमेरिका से काशी खींच लाई है। कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्व देव दीपावली पर अमेरिकन "सप्त तांडव ग्रुप" के कलाकार शिव महिमा पर आधारित "कॉस्मिक शिवा" थीम पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। देव दीपावली में पहली बार कोई विदेशी अमेरिकन ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति देगा। सुजाता विन्जामुरि भगवान शिव की नगरी काशी में मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के सामने कार्यकर्म प्रस्तुतु करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानती है। वह श्री काशी विश्वनाथ धाम और काशी के विकास से भी काफी प्रभावित है।
आधुनिक सुविधाओं के साथ काशी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोकल से ग्लोबल हुई देव दीपावली के आकर्षण ने अमेरिकी कलाकारों को वाराणसी खींच लाई है। भारतवंशी अमेरिकन नागरिक सुजाता विन्जामुरि अपने 4 अमेरिकन शिष्यों और 3 भारतीयों के साथ देव दीपावली के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ और योगी आदित्यनाथ व अन्य गणमान्य लोगों के सामने भगवान शिव पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए काफी उत्साहित हैं।




