Varanasi News : बांग्लादेश की हालात को देखते हुए बीएचयू प्रशासन का बड़ा फैसला, पासआउट हो चुके बांग्लादेशी छात्रों को रोका गया
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मौजूदा हालात को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला लिया है । बांग्लादेश क्राइसिस को लेकर पास आउट हो चुके बांग्लादेश के छात्रों को छात्रावास में रोका गया ।

varanasi
8:58 PM, August 6, 2024
वाराणसी । बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मौजूदा हालात को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला लिया है । बांग्लादेश क्राइसिस को लेकर पास आउट हो चुके बांग्लादेश के छात्रों को छात्रावास में रोका गया । विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास में सभी बांग्लादेश के छात्रों को निःशुल्क सुविधा मुहैया कराने की बात कही है । प्रशासन ने कहा कि हालात सुधरने तक छात्रों को निःशुल्क सभी सुविधा मिलेगी । बताते चलें कि बीएचयू में करीब 200 बांग्लादेश के छात्र अध्ययन करते हैं । जिनमें 40 छात्र पास आउट हैं, जिन्हें छात्रावास खाली कर जाना था ।
आपको बताते चलें कि आरक्षण की आग के बाद बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ है । जिसके बाद बांग्लादेश की निर्वतमान प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा देकर भारत में रुकी है।




