Varanasi News : चर्चित स्वर्ण व्यापारी से 42.5 लाख लूट का खुलासा
चर्चित स्वर्ण व्यापारी से 42.5 लाख लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस के खुलासे में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । इस लूट कांड में दरोगा सहित 3 गिरफ्तार किये गए हैं ।

varanasi
9:31 PM, July 24, 2024
वाराणसी । चर्चित स्वर्ण व्यापारी से 42.5 लाख लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस के खुलासे में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । इस लूट कांड में दरोगा सहित 3 गिरफ्तार किये गए हैं, जो नकली क्राइम ब्रांच बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया था । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के 8.05 लाख रुपये, 2 अदद पिस्टल, 32 बोर और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
काशी जोन के पुलिस उपायुक्त ने खुलासा करते हुए बताया कि लूट के सरगना वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय से अभी भी पूछताछ जारी है। आरोपियों ने लूट के बाद बिना नम्बर की गाड़ी से कर्मचारियों को दूर लाकर छोड़ा गया था । लूट के बाद पीड़ित व्यापारी को घटनास्थल चंदौली बताकर घुमाया जा रहा था ।
काशी जोन के पुलिस उपायुक्त ने घटना के बारे में बताया कि बीते 22 जून को कोलकाता जा रहे स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारियों से पैसे लूटे थे । घटना के लगभग एक पखवाड़े के बाद रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी ।




