Varanasi News : भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत, बेटा घायल
वाराणसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना वाराणसी-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 की है ।

varanasi
1:35 PM, October 10, 2024
वाराणसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि उनका 12 साल बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना वाराणसी-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 की है ।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु विंध्याचल से दर्शन-पूजन कर कार से घर लौट रहे थे। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बिहड़ा (मिर्जामुराद) में गुरुवार भोर करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुस गई। जिसमें तीन की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला की BHU स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे से नाराज लोगों ने रोड जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि डंपर करीब 100 मीटर आगे खिसक गया और हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार को डंपर को अलग कराने के बाद गाड़ी का दरवाजा काटकर शवों को बाहर निकाला। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया ।