Uttarakhand News : 18 घण्टे बाद भी गंगनहर में डूबे आईआईटी छात्र का नहीं मिला कोई सुराग

रुड़की में गंगनहर में डूबे आईआईटी छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को 18 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन राहत और बचाव टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

news-img

roorkee

7:42 PM, February 12, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रुड़की में गंगनहर में डूबे आईआईटी छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को 18 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन राहत और बचाव टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला बीती शाम करीब 6 बजे अपने साथियों के साथ कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रविदास घाट के पास गंगनहर किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में गिरकर लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पूरी रात तलाश जारी रही, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका।

आज सुबह से बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और रुड़की आर्मी की टीमें संयुक्त रूप से गंगनहर के कई किलोमीटर क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रशासन और पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.