Sonbhadra News : युवा जागरण मंच की देव दीपावली बनी यादगार, बच्चों की रंगोली ने दिया समाज को संदेश
शंखनाद, घंटियों की आवाज और दीपों की रोशनी के बीच पूरा ग्राउंड हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा।

sonbhadra
6:51 PM, November 25, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । देव दीपावली की शाम ओबरा के लिए किसी महापर्व से कम नहीं थी। युवा जागरण मंच के बैनर तले सेक्टर-8 स्थित आरती चित्र मंदिर के ग्राउंड पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जब 21 हजार दीप एक साथ जले, तो पूरा मैदान रोशनी से नहा गया। ऐसा लगा मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो। सुबह से ही कार्यक्रम की रौनक शुरू हो गई थी। तमाम स्कूलों के बच्चों ने संदेशवाहक रंगोली बनाकर समाज में हो रही गतिविधियों को दर्शाया। बेटी बचाओ, नशा मुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर बच्चों की रंगोली ने लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर कर दिया। शाम होते ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वाराणसी से आए विद्वानों द्वारा की गई भव्य गंगा आरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शंखनाद, घंटियों की आवाज और दीपों की रोशनी के बीच पूरा ग्राउंड हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने हाथ जोड़कर आरती का दर्शन किया और अपने फोन में उस पल को कैद कर लिया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी धमक तब आई जब मंच पर भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री डिम्पल सिंह और भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितिक सिंह पहुंचे। दोनों कलाकारों ने एक के बाद एक भक्ति गानों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा ओबरा नगर झूम उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भजनों पर थिरकते नजर आए। इस भव्य आयोजन में मुख्य संरक्षक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण पासवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, सुखनंदन चौरसिया, सौरभ अग्रवाल, संजय बैसवार, सहित मंच के संस्थापक विपुल शुक्ला,कर्यक्रम सयोजक सौरभ सिंह,पंकज ,अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, उपाध्यक्ष व रंगोली प्रमुख अरविंद कुशवाहा, संरक्षक संदीप सिंह, अमित अग्रवाल ऋकी अमित उपाध्याय, नीरज भाटिया, राहुल श्रीवास्तव, राकेश अग्रहरी, कार्यक्रम मंत्री रोशन सिंह, अमन सिंह शिवम् सिन्हा, मीडिया प्रभारी आयुष सक्सेना, रौनक, अनिकेत राय, विकाश सिंह, विनीत पाण्डेय, शिवम अग्रहरी, उपाध्यक्ष राजू साहनी, शिखर, अनमोल, उत्कर्ष, हेमाक़, लकी पाठक, सूरज, सोनल, अतुल शुक्ला सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत की। आयोजकों ने कहा कि युवा जागरण मंच का उद्देश्य सिर्फ त्योहार मनाना नहीं, बल्कि युवाओं को संस्कृति, संस्कार और समाज सेवा से जोड़ना है। 21 हजार दीपों का यह आयोजन ओबरा की एकता और भक्ति का प्रतीक बन गया है।




