UP News : चलती बाइक में आग लगने से जलकर युवक की मौत
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नए बाईपास के पास चलती बाइक में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद आस पास सनसनी फैल गयी।

hapur
9:52 PM, May 14, 2026
हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नए बाईपास के पास चलती बाइक में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद आस पास सनसनी फैल गयी।
जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी जितेंद्र बाइक से हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान युवक का पैर बाइक में फंस गया, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका। फिर देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए एम्बुलेंस बुलवाई गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।




