Sonbhadra News : आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री-विधायक व डीएम, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
जनपद में बीते दिनों आए तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा नजर आया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़..........

आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिलने जाते मंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे व डीएम चर्चित गोंड......
sonbhadra
5:07 PM, May 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में बीते दिनों आए तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा नजर आया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतक कमलावती, रामविलास और महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि शासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि "प्राकृतिक आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।"
वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि "राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और प्रत्येक पीड़ित परिवार तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।"
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।




